सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PM मोदी, CM योगी समेत कई दिग्गज नेताओं ने कुछ इस अंदाज में दी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई.. जानें

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। इस खास मौके पर पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।

Rashmi Singh
  • Oct 22 2024 11:01AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने अमित शाह की लंबी उम्र की कामना की और उन्होंन पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओं का प्रेसणा का स्त्रोत बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पोस्ट शेयर कर लिखा कि, अनुशासन और कर्मठता के जीवंत प्रतीक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सहकार से समृद्धि के भाव को निरंतर चरितार्थ कर रहे लोकप्रिय जननेता माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु आपकी प्रतिबद्धता ने माँ भारती को निरंतर गौरवभूषित किया है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना है।

इनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र के प्रति आपका परिश्रम, समर्पण और संगठन कुशलता हम सभी कोटिश भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। देश के गृहमंत्री के रूप में राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा में आपका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, प्रभावशाली प्रशासक, कर्मयोगी और दृढ़ व्यक्तित्व के धनी यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सशक्त नेतृत्व ने देश की आंतरिक सुरक्षा को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में आपका योगदान अतुलनीय है। आपके अथक प्रयासों ने सहकारिता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा दी है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार