सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Nagpur Violence: खाकी पर किया था वार; अब शुरू हुआ प्रतिकार... नागपुर के उपद्रवी फहीम खान के घर की तरफ मुड़े बुलडोजर

Bulldozer Action on Faheem Khan: नागपुर में हिंसा के बाद बढ़ी प्रशासनिक सख्ती, फहीम खान के अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्यवाही।

Ravi Rohan
  • Mar 24 2025 10:39AM

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के नेता फहीम खान के घर पर आज (24 मार्च) नगर निगम की ओर से बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। फहीम खान, जो वर्तमान में पुलिस की गिरफ्त में हैं, उसके घर में अवैध निर्माण पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। नागपुर नगर निगम (NMC) ने इस अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन जब फहीम खान ने इसे खुद हटाया नहीं, तो प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

NMC की कार्रवाई का आधार

नागपुर नगर निगम ने 21 मार्च को फहीम खान को 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण को हटाने का नोटिस जारी किया था। यह निर्माण संजय बाग कॉलोनी में स्थित उनके दो मंजिला मकान पर था। NMC के अधिकारियों के अनुसार, इस निर्माण का कोई आधिकारिक स्वीकृत प्लान नहीं था और यह महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना अधिनियम, 1966 के तहत अवैध था। इसी वजह से अब इस संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो दिन पहले कहा था कि "अगर कानून अनुमति देता है, तो बुलडोजर चलेगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कानून अनुमति देता है, तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी। फहीम खान के घर को गिराने की कार्रवाई सोमवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ शुरू होने की संभावना है।

नागपुर में कर्फ्यू हटाने की घोषणा

वहीं, मुख्यमंत्री फडणवीस ने रविवार को यह घोषणा की कि नागपुर में कर्फ्यू हटा लिया गया है क्योंकि स्थिति अब पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा, "नागपुर में स्थिति अब सामान्य हो गई है और कर्फ्यू हटाना उचित समझा गया है।" 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाए गए थे, लेकिन अब शहर में स्थिति नियंत्रण में है।

नागपुर हिंसा के अन्य आरोपी गिरफ्तार

नागपुर हिंसा में अब तक 112 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारी और 33 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पिछले दिनों हुई गिरफ्तारी में सात और आरोपियों को पकड़ा गया है। 20 और 22 मार्च को कुछ थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया गया था, और रविवार को शेष थाना क्षेत्रों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया।

स्थानीय पुलिस की तैनाती और गश्त

नागपुर पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस की तैनाती जारी रहेगी और गश्त भी बढ़ा दी जाएगी। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार