मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के व्यापार में वृद्धि होगी और दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। बदलते मौसम का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, हो सकता है कि जो लाभ दिख रहा है वह हाथ से निकल जाए। बदलते मौसम में कुछ शारीरिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के लोग उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पहले से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, नियमित जांच कराते रहें। परिवार में किसी खास व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आएगा। पैतृक संपत्ति के संबंध में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें जल्द ही अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विद्यार्थी अगर अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर लगाएंगे, तो निश्चित तौर पर उन्हें बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा। परिवार और दोस्तों का हर कदम पर साथ मिलेगा।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों के रोजगार पाने के प्रयास विफल होंगे, लेकिन अपने प्रयासों में कमी न आने दें और मेहनत करते रहें। विद्यार्थियों को थोड़ा कमजोरी महसूस होगी।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों को कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह लेनी चाहिए। आज आपके लिए उन्नति और तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लोगों की आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको सभी का सहयोग मिलेगा और आप सफल होंगे। आपकी मेहनत आपको आपके लक्ष्य तक ले जाएगी और आपको सफलता दिलाएगी।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों को दूसरों की कमियों पर हंसने या उनकी कमजोरियों का फायदा उठाने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने में आप सफल रहेंगे। हर व्यक्ति कोई न कोई हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाएं।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों की अपने जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आज का दिन आपको कुछ मामलों में अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे रखने वाला है। आज वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहें।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। अपनी योग्यता के बल पर आपको भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लिए सफलता का मार्ग बनाने का दिन प्रतीत होता है।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में योजना बनाकर आगे बढ़ने से कुछ दबाव कम हो सकता है। आपकी रणनीति कई लोगों के काम आएगी, इसलिए अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। कहीं यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।