सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आज रहे सावधान, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 23 2024 9:10AM

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव का होता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है।  अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। 

वृष (Taurus)- आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी, आप उन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। 

मिथुन (Gemini)- आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है।  व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे, किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। 

कर्क (Cancer)- आज आप अपने निजी लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं। घर पर कोई धर्मिक आयोजन का अनुष्ठान कराएंगे। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। 

सिंह (Leo)- आज कुछ जरूरी कामों को आप निपट सकते हैं।  आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है। परिवार में सभी का साथ आपको मिलने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। 

 कन्या (Virgo)- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।  व्यापार आदि में सहयोगी वर्ग आपसे किनारा कर सकते हैं, जिस कारण स्थिति बिगड़ सकती है।

 तुला (Libra)-  आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।  आज फालतू के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बन रहा है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं।  किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते है।  ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी वर्ग का अच्छा सपोर्ट मिलेगा। 

धनु (Sagittarius)- आज बड़ी यात्रा पर जाएं, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में आज काम को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपके साथी वर्ग का विरोध आपको झेलने पड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति में बंटवारे हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आप कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे। आज किसी दोस्त से मिलने उनके घर जा सकते है। आज शिक्षकों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में आपकी सुधार होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की योग बनेंगे।

कुंभ (Aquarius)- आज आपकी कोई मन की मुराद पूरी होने वाली है। कोई जरूरी काम बनते नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आपका दिन घर पर ही अच्छा बिताने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। 

मीन (Pisces)- आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आय के क्षेत्र में कोई कोई बड़ी सफलता आपको मिलेगी। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।  आज आप नया मकान या वाहन आदि खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार